केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा के द्वारा मेधावी हुए सम्मानित , 300 लोधी समाज के मेधावियों का किया गया सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अवन्ती बाई लोधी परिवार और युवा लोधी सभा, बरेली में ‘लोधी मेधावी सम्मान समारोह’ का आयोजन अर्बन हार्ट सभागार, बरेली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय बी.एल. वर्मा , केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली एवं माननीय छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद बरेली तथा डॉ. डी.सी. वर्मा, विधायक, मीरगंज ने 300 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बरेली लोधी समाज के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में सफलता पाने के लिए मल्टी टास्किंग युवक बनना होगा सभी कार्य करना विद्यार्थी को आना चाहिए व्यवहार कुशल होना चाहिए तथा आसान कोर्स ना चुनकर साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें, क्योंकि हमारे समाज ने हमेशा कठिन परिश्रम कर अपना मार्ग प्रशस्त किया है और अपनी पहचान बनाई है। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस मौके पर विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। तथा महापौर डॉ उमेश गौतम एवं डॉ डी.सी.वर्मा मीरगंज विधायक को बरेली रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक दीनदयाल लोधी, अध्यक्ष गौरव राजपूत, संरक्षक मोहन राजपूत, निहाल सिंह लोधी, प्रभु दयाल लोधी, महेश राजपूत, मुकेश राजपूत, निरंजन लोधी, हरिशंकर लोधी, मनीष राजपूत सहित समाज के सैकड़ों समाजसेवियों सहित मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा बने सुनील खत्री

Mon Sep 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 14 सितंबर आज रविवार को गाजियाबाद में प्रांतीय चुनावी महासम्मेलन में चुनाव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जी चुने गए महामंत्री तिलक राज अरोड़ा और प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन जी चुने गए इसके उपरांत प्रदेश […]

You May Like

advertisement