प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में हनुमानजी चालीसा पाठ एवं भजन कीर्तन हुआ

*प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में हनुमानजी चालीसा पाठ एवं भजन कीर्तन हुआ*

*महिला प्रधान सुनीता कटारिया का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया गया*

फिरोजपुर 17 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार राम सुख दास में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने हर मंगलवार की तरह हनुमानजी चालीसा पाठ भजन कीर्तन किया। भजन कीर्तन में अधिक  संख्या में मोहल्ला निवासियों ने भाग लिया। जगदीश मक्कड़, श्याम आनंद, हरि ओम शर्मा, भुवन जोशी, सजन वर्मा, राजिंदर राजू और हेमंत स्याल द्वारा सुंदर भजनों/भेटों का गुणगान कर उपस्थित भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि हमारा जन्म भागवत भजन करने के लिए हुआ है इसलिए हमें भागवत भजन करना चाहिए। हमें भोजन की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि भोजन तो हमें मां के गर्भ में भी भगवान देते हैं। इसलिए जितना हम भागवत भजन करेंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा है। इसलिए हम सभी को हर मंगलवार को मंदिर में आकर श्री हनुमाजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन करना चाहिए। इस अवसर पर अमृतवेला सदस्यों द्वारा सोसाइटी की महिला प्रधान सुनीता कटारिया का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया। सचिन नारंग और हेमंत स्याल ने बधाई गीत गा कर सुनीता कटारिया को बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप चानना, सचिन नारंग ल, राजन जोशी, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, अजय ग्रोवर, राजू ओबेरॉय, राधिका पूजा हांडा, कल्पना भारद्वाज व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिस दिन ग्रामीण चिकित्सक निचले स्तर पर कार्य करना बन्द कर देंगे, उस दिन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जायेगी- डा० अजय जैसवारा

Wed Sep 17 , 2025
ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन शहर के हरिऔध कला भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के तमाम जिलों से ख्याति प्राप्त एवं रजिस्टर्ड चिकित्सक शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किए। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि पहुंचे […]

You May Like

Breaking News

advertisement