देहरादून: संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

देहरादून: संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी,
सागर मलिक

विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई बैठक

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के लिए विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई।
विकासनगर स्थित तिलक भवन में संपन्न हुई बैठक में पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में रैली के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, अनुपम कपिल राजीव शर्मा, तनवीर आलम, संदीप भटनागर, सुरजीत सिंह, ऋषिपाल, नईम, विनय जायसवाल, वीरेंदर, सलमान, अहसान, दानिश, भुवन पंत, डीके बनर्जी, अनस मुनीर आदि मौजूद रहे।

उधर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक नंदा की चौकी क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि संविधान को बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। इसलिए सभी लोगों को एकजुट होकर रैली में शामिल होना चाहिए। बैठक में सहसपुर विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पंवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह तोमर, नीतीश मौर्य आदि मौजूद रहे,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: नियमित फॉगिंग करो और अस्पतालों में बिजली रोस्टिंग नहीं होगी, सीएम धामी

Tue Apr 29 , 2025
देहरादून: नियमित फॉगिंग करो और अस्पतालों में बिजली रोस्टिंग नहीं होगी, सीएम धामी सागर मलिक *दस करोड़ रुपये तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही मिलेंगे फेक न्यूज फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होगी चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश* देहरादून। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement