Uncategorized

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा दीपक शर्मा फार्म हाउस गुरु हर सहाय में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा दीपक शर्मा फार्म हाउस गुरु हर सहाय में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 18 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा दीपक शर्मा फार्म हाउस गुरु हरसहाय में आयोजित साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद्भागत कथा के प्रथम दिवस में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य कथा व्यास साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी ने कथा का माहात्म्य बताते हुए ‌कहा ‌‍कि हमारे वेद ग्रंथ एक अमूल्य निधि है और वेद व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत महापुराण एक ऐसा ही अनुपम ग्रंथ है॓॓। भीष्म पितामह प्रसंग सुनाते हुऐ साध्वी जी ने बताया कि भीष्म पितामह ने परमात्मा का ध्यान करते हुए अपनी देह का परित्याग किया और परमगति को प्राप्त किया। यह प्रसंग हमे संदेश देता है कि मृत्यु तो हर एक इंसान को आनी है, लेकिन मृत्यु वही सफल है जिसके आने पर जीवन भी सफल हो जाये। इसलिए इंसान को चाहिए कि समय रहते उस ईश्वर को जान ले तभी उसका जीवन व मृत्यु दोनो सफल हो सकते हैं।‌

          साध्वी जी ने कथा के दौरान परीक्षित प्रसंग सुनाते हुए बताया कि उस समय तो कलिकाल का अभी प्रारंभ ही था, फिर भी राजा परीक्षित से इतना बडा़ अपराध हो गया। आज तो कलिकाल अपनी चरम सीमा पर है, तो क्या इसका प्रभाव हमारे ऊपर नहीं पड़ेगा? अवश्य पड़ेगा, आज समाज की हालत देखें, हर ओर अधर्म, अनाचार, पापाचार का बोलबाला है। हर मानव घृणा, द्वेष नफरत की आग में जल रहा है, ऐसे में आवश्यकता है , एक ऐसे पथप्रदर्शक की जो मानव को सही राह दिखा, उसके जीवन को सही दिशा दे सके। सभी भक्तों ने कथा का भरपूर आनंद उठाया। कथा के दौरान साध्वी पुष्पभद्रा भारती जी, साध्वी सतिंदर भारती जी, साध्वी पुण्य भारती जी, साध्वी संदीप भारती जी, साध्वी बबन भारती जी, साध्वी योगिनी भारती जी, स्वामी बिरजू जी, स्वामी कुलवीरानंद जी ने वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों के साथ सुमधुर भजनों का गायन किया। जब शाम सहारा है मेरा मैने और सहारा क्या करना जैसे भजनों का        भक्तों खूब आनंद लिया। कथा में मुख्य यजमान और महिमान देवा जी सोना देवी ,डॉ राजेन्द्र गुप्ता जी HKL हॉस्पिटल,डॉ श्याम सुन्दर जी बंसल हॉस्पिटल ( शक्षम बंसल), श्री अशोक बोहरा जी उद्योगपति, श्री उडीक चंद बिंद्रा जी समाजसेवी,श्री सुरेंद्र बोहरा समाजसेवी, श्री जसवंत सिंह  उद्योगपति ,दीपांशु मांग ,मोहित मनचंदा ,श्री इकबाल गोयल,श्री राजेश गोयल,आचार्य रमन जी शास्त्री,श्री बूड़ चंद बिंद्रा, श्री विजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, इकबाल गोयल, कृष्ण लाल नरूला, कपिल शर्मा, तेजेन्द्रपाल शर्मा, तरसेम बजाज, राम नरूला, कुलदीप शर्मा , हरजेश कंधारी, रामचंद, सतीश कुमार ,सुरेंद्र शिकरी जी ने विशेष रूप में शिरकत की और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्थान की ओर से स्वामी सुखदेवानंद जी ने कथा में आए सभी भक्तों का साधुवाद किया और आगे के दिनों में भी कथा में बढ़ चढ़ कर आने का निमंत्रण दिया। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती के साथ हुआ। कथा के अंत में प्रभु का लंगर भी प्रशाद रूप में सभी भक्तों ने ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel