उद्यमियों के विकास के लिए 22 सितम्बर को कार्याशाला का अयोजन

कोण्डागांव, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत 22 सितम्बर 2025 को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोण्डागांव द्वारा ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमईएस के लिए बाज़ार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम महिला उद्यमियों, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम एवं पारंपरिक कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाज़ार पहुँच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि, तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी दिया जाएगा।
जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थी इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेने के लिए 22 सितम्बर 2025 को 11 बजे आहुजा पैलेस रायपुर नाका कोण्डागांव में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव के प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम मोबाइल नम्बर 6261547378 पर संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं–कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

Fri Sep 19 , 2025
मोहला 19 सितंबर 2025/कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

advertisement