महिला गार्ड की भर्ती हेतु 29 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर 21 नवंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के अधीन सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला सुरक्षा गार्ड नाइट गार्ड के कुल 03 स्वीकृत पद हेतु जिला स्तर पर विज्ञापन 04 जुलाई 2025 को जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in पर जारी किया गया था। जिसमें आरक्षण रोस्टर नियम का पालन किया गया है, संचालक संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार संबंधित सेवा प्रदाताओं के पद पर आरक्षण रोस्टर लागू नहीं होगा। उक्त पद पर आवेदन किए गये आवेदकों को यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 10 दिवस के भीतर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर में 29 नवम्बर 2025 को सांयकाल 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति सम्बन्धी प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर ओलंपिक 2025जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 नवम्बर को

Fri Nov 21 , 2025
उदघाटन समारोह जगदलपुर शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जगदलपुर 21 नवंबर 2025/ गृह विभाग सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन बस्तर द्वारा बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का 22 से 23 नवम्बर को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह 22 नवम्बर […]

You May Like

advertisement