प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (3.0) के अंतर्गत जिले में कुल 5360 नए गैस कनेक्शन का लक्ष्य

जिले की सभी गैस एजेंसियों को लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश

महासमुंद 07 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (3.0) के अंतर्गत भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा नए गैस कनेक्शन जारी किए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं। इसी क्रम में महासमुंद जिले को कुल 5360 नए उज्जवला गैस कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के अनुरूप जिले की सभी गैस एजेंसियों को लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगह ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, नगरपालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी पात्र परिवारों से आवेदन पत्र आगामी सात दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लिए जाएं। आवेदन के साथ केवाईसी आवेदन पत्र, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, राशन कार्ड की छायाप्रति, आवेदक एवं परिवार के वयस्क सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा अपवंचन घोषण/स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी आवेदक दो विभिन्न गैस एजेंसियों में आवेदन न करे, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। गैस एजेंसियों में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन कर नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने हेतु आवेदन प्राप्त कर उन्हें संबंधित ऑयल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों तक को प्रेषित करने के निर्देश दिए है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर सेजेस अलनार एवं मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल उलनार में हुआ सामूहिक गायन समारोह

Fri Nov 7 , 2025
जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/ बस्तर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समूचे देश के सभी शासकीय विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सेजेस अलनार और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल […]

You May Like

advertisement