शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराए अधिकारी

शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराए अधिकारी
बदायूं 20 सितंबर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा उसका गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से निस्तारण का फीडबैक भी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल करके लिया जाता है, इसलिए शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, बिजली के बिल सही कराने, बिजली का बिल उपलब्ध कराने, पेंशन व आवास की मांग सहित विभिन्न विभागों की कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा में पास करवाने का लालच देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun Sep 21 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनपरीक्षा में पास करवाने का लालच देने वाले गिरोह का भंडाफोड़,सागर मलिक देहरादून पुलिस / एसटीएफ उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अभ्यर्थियों को धोखा देने की नियत से उन्हें गुमराह कर परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देने वाले […]

You May Like

advertisement