कवि ऋषि अंतरराष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य रत्न से भूटान में सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन भूटान में अति भव्य रूप में आयोजित भूटान भारत साहित्य महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर उनके द्वारा अपने पिताश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखित पुस्तक अप्रतिम देशभक्त कर्नल पतंजलि शर्मा का लोकार्पण मास्को से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्वेता सिंह एवं भूटानी लिटरेरी क्लब की संस्थापिका सीता माया चुंग राय के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत की गई ग़ज़ल को सुनकर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रोता देर तक तालियों की गड़ गड़ाहत से सभागार को गुंजित करते रहे।
इस भव्य कार्यक्रम में मास्को से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्वेता सिंह मुख्य अतिथि तथा भूटानी लिटरेरी क्लब की संस्थापिका सीता माया चुंग राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम क्रांति धरा अकैडमी मेरठ के संस्थापक डॉक्टर विजय पंडित के कुशल दिशा निर्देशन में भूटान की अनेक प्रसिद्ध संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों एवं नगरों से कवि एवं कवयित्रियों का काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन ,मथुरा के वरिष्ठ कवि डॉक्टर के सी शास्त्री, डॉ देवेंद्र अरोड़ा भूटान ,जोधपुर से राजेंद्र पुरोहित, डॉ राजेंद्र भंडारी , वैशाली से डॉक्टर रेनू शर्मा, पटना से नूतन सिन्हा, नोएडा से डॉक्टर कविता विकास ,डॉक्टर बृजलता शर्मा, भोपाल से डॉक्टर अनिल शर्मा मयंक, गुना से नीलम कुलश्रेष्ठ, कोलकाता से डॉ उषा शॉ, भोपाल से सुरेश सोनपुर अजनबी, मैनपुरी से डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह धरम, कन्नौज से संग्राम सिंह, कानपुर से सीमा वर्तिका, छत्तीसगढ़ से डॉक्टर अनुराधा दुबे, नई दिल्ली से समर बहादुर सरोज ,प्रयागराज से आनंद श्रीवास्तव, बरेली से गीतांजलि वार्ष्णेय ,छत्तीसगढ़ से ललित ठाकुर के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन डॉक्टर विजय पंडित द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन जी का जयंती समारोह

Mon Sep 22 , 2025
हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन जी का जयंती समारोह दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. सामाजिक कार्यक्रमों का श्रृंखलाबद्ध आयोजन करने जा रही है। 22 सितम्बर को हवन पूजन से 9 […]

You May Like

Breaking News

advertisement