चोरों ने कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कालोनी में एक मकान की अलमारी में रखे रुपए सहित लाखों के जेबरात लेकर हुए फरार थाना पुलिस को दी तहरीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में चोरो ने एक घर में घुसकर अलमारी में रखें रुपए और लाखों के जेबरात लेकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कालोनी में बीती रात अज्ञात चोर प्रदीप शर्मा के घर में घुस गए। उस समय प्रदीप शर्मा रात की ड्यूटी करने परसाखेड़ा फैक्ट्री गये हुए थे। महिलाएं और बच्चे घर में सो रहें थे। चोर जीने से घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी को खोलकर सोने चांदी के जेबरात और नगदी चुरा ले गये। सुबह पांच बजे के करीब उनके परिवार वाले सो के उठे तो देखा कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। बेड पर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखा पांच तोला सोना और चार सौ ग्राम चांदी के जेबरात और सत्तर हजार रुपए नकदी गायब थी। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से चोरो की तलाश कर रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमरनाथ की यात्रा को जा रहे श्रद्धालुओं का कैंट विधायक ने किया स्वागत

Sun Jul 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सदर कैंट में स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर में वैभव जयसवाल द्वारा आयोजित अमरनाथ यात्रियों का स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अमरनाथ की यात्रा को जा रहे श्रद्धालुओं को यात्रा किट देकर शुभकामनाएं दी।तथा विधायक संजीव अग्रवाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement