मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सघन अभियान तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में सघन अभियान तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक आज विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, बचाव, जागरूकता, जांच एवं उपचार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एचआईवी/एड्स नियंत्रण एवं सघन जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सघन अभियान एवं एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों, एचआईवी की रोकथाम, समय से जांच, उपचार तथा संक्रमित व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों की सहभागिता एवं समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआईवी/एड्स के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाए।
बैठक के दौरान अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार संक्रमित व्यक्तियों को उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जेलर, दिशा स्टाफ, एन0ए0सी0पी0 के समस्त संबंधित कार्मिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष, जन कल्याण के लिए हुआ था भगवान श्रीकृष्ण का पृथ्वी पर अवतरण

Fri Sep 4 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।दूरभाष 94161 91877 (“यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) वृन्दावन,3 सितंबर : भारतीय संस्कृति में पूजित दशावतारों में आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण ही एकमात्र ऐसे अवतार हैं जिनका जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विश्व के प्रत्येक कोने में समस्त सनातन धर्मावलंबी […]

You May Like

advertisement