नगर निगम बरेली से ब्लैक लिस्ट फर्म को बरेली नगर निगम में ही पांच करोड़ का ठेका देने में फंसे कई अफसर, जांच जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्मार्ट सिटी से ब्लैक लिस्ट हुई आगरा की परमार कंस्ट्रक्शन को पांच करोड़ से ज्यादा का टेंडर देने में नगर निगम के अफसर फंस गये हैं। गुनेहगारों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक ब्लैकलिस्ट फर्म ने यूपी के कई जिलों में तथ्यों को छिपाकर करोड़ों के टेंडर ले रखे हैं। बरेली में नगर आयुक्त के आदेश पर चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। टेंडर देने वाली कमेटी सवालों के घेरे में है।
नगर निगम में अंधेरगर्दी का आलम ये है कि एक साल से ब्लैकलिस्ट फर्म काम कर रही है। उसे 5.25 करोड़ का टेंडर दिया गया। टेंडर देने वाली कमेटी अपर नगर आयुक्त, सहायक लेखाधिकारी और पर्यावरण अभियंता की टीम ने अपनी आंखें मूंद कर ब्लैक लिस्ट फर्म को टेंडर दे दिया। आशंका है कि इस बार भी फर्म ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाये हैं। इसके अलावा कमेटी ने अपनी चहेती फर्म को ठेका दिलाने के लिये ईपीएफओ की शर्त को भी टेंडर से हटा दिया।
टेंडर कमेटी में अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, सहायक लेखा अधिकारी हृदय नारायण और पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी शामिल थे। अपर नगर आयुक्त सीनियर पीसीएस अफसर हैं। जबकि उनकी जूनियर उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी उनकी जूनियर हैं। हालांकि इसमें नियम कायदे और कानूनों के जानकार नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी भी हैं। इस वजह से गड़बड़ी की आशंका कम है, लेकिन फिर भी सीनियर अफसरों की जांच जूनियर से कराने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच में घिरे अफसर नगर आयुक्त को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, दावा कर रहे हैं कि फर्म को दो साल के लिये ब्लैक लिस्ट किया गया था। जबकि आदेश में ऐसा उल्लेख नहीं किया गया है। आदेश स्पष्ट है कि परमार कंस्ट्रक्शन ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर तथ्यों को छिपाया। इस वजह से उसे ब्लैक लिस्ट किया गया था। इसके बाद से अब तक फर्म को ब्लैक लिस्ट की श्रेणी से किसी ने बाहर नहीं किया। अब देखना है कि नगर निगम के तेज तर्रार और ईमानदार अधिकारी नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य टेंडर कमेटी के गुनाहों पर पर्दा डालते हैं या मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं।
आगरा की परमार कंस्ट्रक्शन को अक्टूबर 2020 में स्मार्ट सिटी कंपनी बरेली ने ब्लैक लिस्ट किया था। तब से लेकर अब तक फर्म ब्लैक लिस्ट है, लेकिन फर्म ने तथ्यों को छिपाकर यूपी के कई जिलों में टेंडर ले रखे हैं। इसी क्रम में बरेली नगर निगम ने शहर के सभी डिवाइडर, पार्क और रोड किनारे पेड़ों के रखरखाव का 5.28 करोड़ का टेंडर दे दिया। अब फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम का कहना है कि टेंडर निकालने से पहले प्रपत्रों की जांच की जानी चाहिये थी। बरेली से ब्लैक लिस्ट फर्म को बरेली नगर निगम में ही टेंडर दे दिया गया। इसके अलावा टेंडर की शर्तों में भी गोलमाल किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों और फर्म पर कार्रवाई की जायेगी। डा. उमेश गौतम, महापौर, बरेली

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Wed Apr 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में मंगलवार को थाना पुलिस ने महिलाओं और एक दरोगा से अभद्र दुर्व्यवहार करने वाले वाले युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस थाना इज्जत नगर की रामेश्वर कालोनी निवासी रोहित सक्सेना धनेटा पर नशे […]

You May Like

advertisement