विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,दहेज लोभियों ने दहेज में मोटर साइकिल और 3 लाख नकद रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर निवासी पूनम देवी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से थाना मीरगंज के गांव सिंधौली गोटिया निवासी भूपराम कश्यप के साथ करीब 15 वर्ष पहले 2009 में हुआ था।कुछ साल ठीक ठाक चलने के बाद सुसराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और 3 लाख नकद की मांग करने लगे।देने से असमर्थता जताने पर 11अप्रैल 2023 को मारपीट कर घर से पहनें हुए कपड़ों में ही निकाल दिया।अपना घर बसाने के चक्कर में पीड़िता काफी परेशानी झेलकर बर्दाश्त करती रही।जब दो साल मायके में रहने पर किसी ने पीड़िता की सुध नहीं ली।तब पीड़िता ने स्थानीय थाना में पुलिस से कार्यवाही की मांग की।जिस पर पुलिस ने पति भूपराम कश्यप,जेठ,जेठानी सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ने किया पौधारोपण

Tue Jul 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर आज बरेली कर्मचारी नगर की त्रिवेणी कॉलोनी में त्रिवेणी शिव मंदिर में पौधारोपण किया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी जे एस नेगी जी ने कहा कि पौधारोपण बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। पर्यावरण […]

You May Like

advertisement