डीएम ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना के लिए लोगो से की अपील

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना के लिए लोगो से की अपील

रायबरेलीः- 07 मई 2026
जनगणना 2027 के अंतर्गत आज 07 मई से 21 मई तक संचालित होने वाले स्वगणना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना की गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार/राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 इस बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से सम्पन्न कराई जा रही है, जिसमें नागरिकों को स्वगणना की सुविधा प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी और आपको स्वगणना की सुविधा दी गई है। आप स्वयं अपने परिवार एवं घर की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। यह सुविधा 07 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्वगणना करते समय अपने मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एवं आवश्यक विवरण तैयार रखें तथा सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट दर्ज करें। स्वगणना पूर्ण होने पर आपको एक यूनिक एस0ई0 आई0डी0 प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। यह आईडी आगे सत्यापन (हाउस लिस्टिंग) के समय प्रस्तुत की जा सकती है। जनगणना प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है आपकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वगणना के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी गई।
मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैली के माध्यम से किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार

Fri May 8 , 2026
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 09 मई 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय एवं समस्त बाह्य न्यायालयों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप […]

You May Like

advertisement