राज्यपाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

उत्तराखंड देहरादून
राज्यपाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया,
सागर मलिक

*राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए*

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने 15 और 16 सितंबर को हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

राज्यपाल ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से आपदा की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने बताया कि जैसे ही आपदा की सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव कार्य शुरू कर दिए। उन्होंने दूरस्थ इलाकों सहित अन्य प्रभावित जगहों पर किए जा रहे राहत कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

राज्यपाल ने डीएम और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने कम समय में प्रभावित लोगों तक पहुँचकर मदद की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों तक पहुँचकर लोगों को भरोसा दिलाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से सीख लेकर भविष्य के लिए बेहतर योजना बनानी होगी। इसके साथ ही राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया।

राज्यपाल ने इसके बाद नन्दा की चौकी में क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और वहां अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग तीन से चार दिनों में तैयार कर लिया जाएगा, जबकि पुल के पूर्ण पुनर्निर्माण में कुछ समय लगेगा। उन्होंने आवागमन को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने इस दौरान राज्यपाल से भेंट कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया।

राज्यपाल ने बाद में टपकेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुजारियों और स्थानीय लोगों से नुकसान की जानकारी ली और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, के. के. मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से 50 करोड़ की भूमि हड़पने का मुद्दा गरमाया

Mon Sep 22 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनफर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से 50 करोड़ की भूमि हड़पने का मुद्दा गरमाया,सागर मलिक ‘हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़े मगरमच्छ हों बेनकाब-मोर्चा’ उच्च स्तरीय जांच की मांग, दो पुलिसकर्मी पहले ही गिरफ्तार विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा […]

You May Like

advertisement