जिला में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक धारा 163 लागू : विश्राम कुमार मीणा

आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ धारा 223 के तहत होगी कार्रवाई।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने व शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में एक स्थान पर नागरिकों के एकत्रित होने, किसी प्रकार की जनसभा करने, धरना देने, प्रदर्शन करने व किसी भी प्रकार के घातक हथियार ले जाने पर तुरंत प्रभाव से पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में एमएसपी पर गारंटी कानून व खेती से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में एक महापंचायत आयोजित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान काफी संख्या में किसानों व अन्य संगठनों का इस महापंचायत में भाग लेने से इंकार नहीं किया जा सकता। इस महापंचायत में जाने के दौरान में शामिल किसी भी असमाजिक या शरारती तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाकर किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको देखते हुए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जो भी व्यक्ति बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, उसके खिलाफ बीएनएसएस 2023 की धारा 223 के तहत दंड का भागी होगा और अन्य कानूनी प्रावधान भी लागू किए जा सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हवा सिंह वर्मा बने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संवर्धन हरियाणा के चेयरमैन

Tue Jul 21 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 हम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को हरियाणा में जन आंदोलन का रूप देंगे : हवा सिंह वर्मा। हिसार, 21 जुलाई : नेचर वेलफेयर काउंसिल की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन हेतु हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement