भारतीय स्टेट बैंक के आर बी ओ की ओर से श्रीराम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में उपयोग के लिए एक फ्रिज और दो वाशिंग मशीने की गई भेंट

(पंजाब) फिरोजपुर 30 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम फिरोजपुर कैंट में भारतीय स्टेट बैंक की आर बी ओ की ओर से समाजसेवा की भावना के तहत एक फ्रिज 655 लीटर और दो वॉशिंग मशीनें भेंट की गईं।
आश्रम के अध्यक्ष हरीश गोयल ने बताया कि बैंक प्रबंधन की यह पहल सराहनीय है, जिससे आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की दैनिक जरूरतें और अधिक सुगमता से पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि आश्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को घर जैसी सुविधा और आत्मीय वातावरण प्रदान करना है, और समाज के विभिन्न वर्गों से इस प्रकार का सहयोग वास्तव में प्रेरणादायक है।
उन्होंने आगे कहा कि आश्रम में आने वाला हर योगदान न केवल सुविधाओं को बेहतर बनाता है, बल्कि बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान भी लाता है।बैंक से चीफ मैनेजर पवन डीप,मैनेजर एच आर, अभिषेक जैन,मैनेजर निखिल गर्ग और जगमोहन जी और वृद्ध आश्रम कमेटी से नरेश जैन, पवन कांसल आचार्य दिवाकर शुक्ला, मधु गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की सेवाभावना से समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा मिलता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खालेमूरवेंड में विकासखंड स्तरीय रजत महोत्सव का आयोजन

Thu Oct 30 , 2025
कोंडागांव, 30 अक्टूबर 2025/ जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेमूरवेंड के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में विकासखंड स्तरीय रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूल छात्र […]

You May Like

advertisement