महंत प्रभात पुरी कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्य भजन राठोर ने बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपक रूपी अध्यापक स्वयं जल कर अंधेरे रूपी अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊपर कहा गया है। गुरु का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है। प्राचार्य राठोर ने प्रत्येक अध्यापिका को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को शिक्षण के पेशे में होने पर स्वयं पर गर्व करना चाहिए। वरिष्ठ कक्षा 12 वीं की छात्राओं ने अध्यापिकाओं के प्रतीकात्मक सम्मान के रूप में कनिष्ठ कक्षाओं में स्वयं अध्यापन किया। छात्राओं ने अध्यापिकाओं से केक भी‌ कटवा कर शिक्षक दिवस को खुशी पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजुला शर्मा, रीटा योगी,सरिता शर्मा, ज्या वत्स, डा. संतोष शर्मा, तमन्ना धमीजा, मोनिका माटा , ज्योति रानी, रेखा धीमान, हैड टीचर सुशीला देवी, अनु पाहवा, सुमन धीमान, बिंदु,,आलिषा अरोड़ा,सीमा शर्मा, पिंकी धीमान, अनूप शर्मा, मधु शर्मा, मनप्रीत वर्मा व महेंद्र सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में उन्नति हेतु करें अहंकार का त्याग : ब्रिगेडियर शर्मा

Fri Sep 5 , 2025
गुरुकुल में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने मंच से सांझा किये अपने अनुभव, निदेशक महोदय ने सभी शिक्षक एवं सह शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 5 सितम्बर : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के जिम्नेजियम हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में […]

You May Like

advertisement