गीता ज्ञान संस्थानम् में 24 अक्तूबर से शुरु होगा पांच दिवसीय रामायण उत्सव

गीता ज्ञान संस्थानम् में 24 अक्तूबर से शुरु होगा पांच दिवसीय रामायण उत्सव

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार करेंगें रामायण उत्सव का मंचन।
130 कलाकारों का दल करेगा रामायण उत्सव मंचन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से गीता ज्ञान संस्थानम् में 24 अक्तूबर से पांच दिवसीय रामायण उत्सव का मंचन किया जाएगा। 24 तथा 25 अक्तूबर को रासकला मंच सफीदों द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से उच्च तकनीक पर आधारित रामायण दिखाई जाएगी। रासकला मंच के निर्देशक रवि मोहन भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मंच पिछले 30 वर्षों से थियेटर कर रहे हैं जिसमें धार्मिक व सामाजिक नाटकों का मंचन किया जाता है। अब दो दिवसीय रामायण उत्सव 24 तथा 25 अक्तूबर को गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित होगा। इसमें राम जन्म से लेकर राम के राज्याभिषेक की कहानी दो दिनों में मंचन की जाएगी। प्रथम दिन सांय सात बजे प्रारंभ होने वाले दो घंटे के शो में राम जन्म से लेकर सरूर्पणखा के नाक काटने तक का मंचन होगा तथा अगले दिन 25 अक्तूबर को राम के राज्याभिषेक तक का मंचन किया जाएगा। यह रामायण उत्सव देश में पहली बार गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांनद जी करेंगें। रवि मोहन भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस रामायण उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 130 कलाकार भाग लेंगें जोकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उडीसा, मध्यप्रदेश तथा मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार हैं। रामायण उत्सव में राम, रावण और हनुमान की आवाज उन्होने स्वयं दी है। जबकि अन्य आवाजें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकारों की हैं। उच्च तकनीक पर आधारित विश्वस्तरीय इस रामायण उत्सव का निर्देशन स्वंय उन्होने किया है जबकि संगीत नाट्य लेखन पवन भारद्वाज ने किया है। सहायक निर्देशक के तौर पर अंकिता, कमल खटक व मुखौटा निर्माण अभिषेक भारती ने किया है। रामायण उत्सव का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार मनन भारद्वाज ने दिया है। मंच प्रबंधन दीपक शर्मा करेंगें। रामायण उत्सव में गायकी प्राजकता शुकरे की की रहेगी। उन्होने बताया कि आने वाली पीढी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने के लिए उन्होने रामायण उत्सव नाटक तैयार किया है।
26 से 28 तक होगी अंतरराष्ट्रीय रामलीला
दो दिवसीय रामायण उत्सव के पश्चात गीता ज्ञान संस्थानम् में 26 से 28 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें बाल कलाकार रामायण के पात्रों की भूमिका निभाएंगें। इसी प्रकार गीता ज्ञान संस्थानम् में पांच दिन तक रामायण उत्सव चलेगा।
रासकला मंच के निर्देशक रवि मोहन भरद्वाज रामायण उत्सव की जानकारी देते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼੍ਰੀ ਅਗਰ ਸੈਨ ਜੇਅੰਤੀ ਅਗਰਵਾਲ ਸਮਾਜ ਵੱਲੋਂ ਅਗਰਸੈਨ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਤੀਮਾ ਨੂੰ ਤਿਲਕ ਲਗਾ ਕੇ, ਜੋਤ ਜਗਾ ਕੇ, ਪੁਸ਼ਪ ਮਾਲਾ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਬੜੇ ਹੀ ਉਤਸਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ

Tue Sep 23 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 22 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਹਾਰਾਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਗਰਸੇਨ ਜਅੰਤੀ ਪੂਰੇ ਅਗਰਵਾਲ ਸਮਾਜ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਗਰਸੇਨ ਚੋਂਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਪ੍ਰਤੀਮਾ ਨੂੰ ਤਿਲਕ ਲਗਾ ਕੇ ਜੋਤ ਜਗਾ ਕੇ ਅਤੇ ਪੁਸ਼ਪ ਮਾਲਾ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਮਨਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਗਰਵਾਲ ਬੰਧੂਆਂ ਨੂੰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ […]

You May Like

advertisement