लोको शेड श्री राम लीला में राम जन्म, सीता जन्म प्रसंग का हुआ मंचन

(पंजाब)फिरोजपुर 24 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर के लोको शेड में श्री रामा नाटक कल्ब के कलाकारों द्वारा श्री राम लीला में गत रात्रि श्रृंगी ऋषि यज्ञ करते हैं। यज्ञ से निकले फ़ल राजा दशरथ अपनी तीनों रानियों को खिला देते हैं। जिनसे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। वहीं दूसरे दृश्य में दिखाते हैं जनक पुरी में अकाल पड़ जाता है। वशिष्ठ ऋषि के कहने पर राजा जनक खेतों में जाकर सोने का हल चलाते हैं। धरती में से एक बच्ची निकलती है। ऋषि कहते हैं कि हल के सिंह भाग के साथ पैदा हुई है तो इसका नाम सीता रखा जाए।
बालक श्री राम, लक्ष्मण को लेकर विश्वामित्र जंगल में जाते हैं जहां रास्ते में ताड़का नामक राक्षसी मिलती है और श्री राम ,लक्ष्मण युद्ध कर उसका वध कर देते हैं। ताड़का का रोल रवि शेर, मुकेश मोनू, लवली बाबा,दशरथ का रोल चिंटू, ऋषि का रोल विमल ने खूब निभाया।

           इस अवसर पर  अरमिंदर सिंह टिक्का जिला परिषद मेंबर, कुलवंत सिंह फौजी, राजेश साबू, अनवर, निशा शर्मा, पंडित दुर्गा दास  व रामायण प्रेमी भगतजन उपस्थित हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रौनापार के कम्पोजिट विद्यालय चालकपुर में मीना जन्मोत्सव मना

Thu Sep 25 , 2025
बिलरियागंज/ आजमगढ़ स्थानीय थाना रौनापार के कम्पोजिट विद्यालय चालकपुर में मीना जन्मोत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला शसक्ति करण और भूर्ण हत्या पर कार्यक्रम हुआ और बच्चो को जागरूक किया गया प्रधानाचार्या उषा कुमारी ने बताया की सरकार शिक्षा पर कार्य तो कर रही है लेकिन […]

You May Like

advertisement