एक युवक का घर में संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी थाना पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव सोरहा में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।सुबह गैलरी में पड़े उसके शब को देखकर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की बात पुलिस कह रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव सोरहा निवासी करीब 35 वर्षीय बब्लू मंगलवार रात को अकेले ही घर में था।पत्नी,बच्चे किसी रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार सुबह को घर का बाहर दरवाजा खुला था। बब्लू मृत हालत में लेटा था।मोहल्ले के लोगों की सूचना पर उसकी पत्नी,बच्चे घर पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे।इसके अलावा ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार फोर्स के समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शब कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।पत्नी मंजू देवी ने बताया वह थाना भोजीपुरा के इलाके के गांव गोपालपुर में सर्राफा की दुकान चलाती है।उसके पति बब्लू शराब के नशे के आदि थे।जिसके चलते वह उनको और बच्चों के साथ नशे में मारपीट करते थे।तो अक्सर वह मायके अगरास चली जाती थी।मंगलवार को भी वह पति पत्नी बरेली किसी काम से गए थे।लेकिन वह रात को अगरास रुक गई थी।लेकिन इस समय दोनो के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं था।आरोप है किसी ने शराब में जहर देकर उनके पति की हत्या कर दी।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया मामला संदिग्ध है।शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रिपोर्ट के आधार पर परिजनों की सहमति से कार्यवाही की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी का किया प्रयास,परिजनों के जागने पर चोर हुए फरार

Thu Sep 25 , 2025
दीपक शर्मा जिला संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।जानकारी के अनुसार […]

You May Like

advertisement