खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी का किया प्रयास,परिजनों के जागने पर चोर हुए फरार

दीपक शर्मा जिला संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
जानकारी के अनुसार कल आधी रात के बाद अज्ञात चोरों ने गांव खिरका जगतपुर निवासी भूपराम गंगवार के घर और कृपेंद्र गंगवार की बैठक में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने सबसे पहले कृपेंद्र गंगवार के बैठक को निशाना बनाया। लेकिन उसमें उनको कुछ हाथ नहीं आया। तब उन्होंने भूपराम के घर को निशाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय की ओर की दीवार में नकब लगा दिया। अंदर घर में घुसकर समान तलाशने पर समान गिरने की आवाज पर परिजन उठ गए।भनक लगने पर चोर भाग गए। दोनो घरों से चोर कुछ नहीं ले जा पाए। सुबह को सूचना पर हलका दरोगा ने घटना का मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया घटना की जांच कराई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध देशी बंदूक व कारतूस संग युवक गिरफ्तार

Thu Sep 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रहपुरा अंडरपास के पास खाली पड़े मैदान से एक युवक को अवैध देशी बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गांव […]

You May Like

advertisement