अग्रवाल सभा के निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर में 140 की हुई जांचे, 18 का होगा आंख का ऑपरेशन

अग्रवाल सभा के निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर में 140 की हुई जांचे, 18 का होगा आंख का ऑपरेशन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अग्रकुल प्रवर्तक, समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं के पावन जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में निशुल्क विराट मेडिकल परीक्षण शिविर का आयोजन लल्ला मार्केट के सामने स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर गुरुवार को सुबह 10 से किया गया।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि राजश्री मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित कैम्प में 140 मरीजों की विभिन्न जांचे हुईं। 18 पेशेंट को आंख के ऑपरेशन की संस्तुति की गयी, इच्छुक मरीजों के आंख के ऑपरेशन निशुल्क मेडिकल कॉलेज में करवाये जायेंगे। संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैम्प में मौजूद चिकित्सकों की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविरि में नेत्र परीक्षण, हृदय की जांच, दंत परीक्षण एवं जनरल परीक्षण, शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांचे निशुल्क की गयीं।
मीडिया प्रभारी एड हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि जयंती समारोह की कड़ी में अगला कार्यक्रम 28 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला अस्पताल में अग्रवाल सभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें काफी संख्या में अग्रबंधु रक्तदान कर समरसता का संदेश देंगे।
इस अवसर पर महामंत्री एड. दिनेश कुमार अग्रवाल, विजय कृष्ण गोयल, पराग अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), देवेश अग्रवाल, आनन्द गोयल, अनुराग अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, कमल गोयल, सुधीर अग्रवाल, ऋषभअग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय गोयल, हरीश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर एचआईवी, क्षयरोग, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जैसे संक्रमणों एवं बीमारियों के बिषय में जनता को किया जागरूक

Fri Sep 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की काशीराम कालोनी में जिला क्षयरोग अधिकारी एवं चित्रांशु समाज कल्याण परिषद,पीलीभीत के संयोजन में शुक्रवार 26 तारीख को लगने वाले चतुर्थ सघन स्वास्थ्य शिविर से पूर्व प्रोजेक्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement