सामूहिक वंदेमातरम् के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में मनाया गया देशभक्ति उत्सव

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सामूहिक वंदेमातरम् के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में मनाया गया देशभक्ति उत्सव

राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राइजिंग चाइल्ड स्कूल में सामूहिक वंदेमातरम् गायन के साथ भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, कार्यक्रम संयोजक दल बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वंदेमातरम् गीत ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में विविध कार्यक्रमों के साथ इसे राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह और शिफ़ा ने संयुक्त रूप से किया। इसी अवसर पर वंदेमातरम् विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रगति ने प्रथम, हीरल ने द्वितीय तथा छवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एकता मेहरोत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिवेन्द्र सिंह, रवीन्द्र नाथ हरि सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान

Mon Nov 17 , 2025
सांध्यकालीन महाआरती में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने की शिरकत, कलाकार मंजू अरोड़ा द्वारा भजन संध्या की दी प्रस्तुति। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 16 नवंबर : संत बाबा हरजीत सिंह यूके वाले ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण […]

You May Like

advertisement