महानिदेशक परिवार कल्याण ने महिला चिकित्सालय व सीएससी बछरावां का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

महानिदेशक परिवार कल्याण ने महिला चिकित्सालय व सीएससी बछरावां का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रायबरेली : 03 जनवरी 2026,
महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ० पवन कुमार अरुण द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां व जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। महानिदेशक डॉ० पवन कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के निरीक्षण के दौरान हृदय रोगियों को दी जा रही स्टेमी की सुविधा की प्रशंसा की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही अन्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा साफ सफाई रखने की विशेष निर्देश दिए। अधीक्षिका सामुदायिक स्वास्थ्य बछरावां डॉ अर्पिता श्रीवास्तव से मरीज को दी जा रही स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखा गया तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
इसके उपरांत महानिदेशक द्वारा महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एस०एन०सी०यू०, लेबर रूम, ओ०टी०टी०, महिला वार्डो का निरीक्षण किया तथा मरीजों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। अधीक्षक जिला महिला अस्पताल को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ अस्पताल आ रहे मरीजों को प्रदान किया जाए और बाहर से जांच या दवाएं खरीदने हेतु किसी भी कीमत पर न लिखा जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल की साफ सफाई उपकरणों की क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी०एस० अस्थाना, डा निर्मला साहू, अधीक्षक डा मृणालनी, अस्पताल मैनेजर डॉ प्रभात मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एआरओ छत्रसाल मिश्र, बृजेश सहित समस्त सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव वर्ष के अवसर पर सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चंद्र चतुर्वेदी के आवास रैदोपुर पहुंचकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मां दुर्गे जी का मूर्ति व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Sun Jan 4 , 2026
*नव वर्ष के अवसर पर सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चंद्र चतुर्वेदी जनपद के लोकप्रिय कर्मचारी संघ के नेता उनके पैतृक आवास रैदोपुर पहुंचकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से नव वर्ष पर मां दुर्गे जी का मूर्ति भेंट करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए नए साल के […]

You May Like

advertisement