रोगियों की मानसिक व शारीरिक पीड़ा के लिए संजीवनी बनेगा योग : प्रो. डॉ. राजा सिंगला

आयुष विवि के आयुर्वेदिक अस्पताल में दाखिल रोगियों के लिए योग साधना शुरू।

कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 26 सितंबर : बीमारी के दौरान शारीरिक तकलीफों के साथ मानसिक तनाव से गुजर रहे रोगियों को इस अवस्था से बाहर लाने के लिए श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने लीक से हटकर कदम उठाया है। अब विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को रोजाना सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान और शवासन कराए जाएंगे, जिससे मरीजों को मानसिक शांति और शारीरिक मजबूती मिल सके। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में मरीजों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए यह योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रो. सिंगला ने बताया कि अस्पताल में योग थेरेपिस्ट रितिक और संगीता की देखरेख में रोजाना सुबह 7 से 7:45 बजे तक और शाम 5 से 5:45 बजे तक मरीजों को योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान और शवासन जैसे अभ्यास शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल रोगियों के इलाज में आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ योग को भी महत्वपूर्ण सहायक के रूप में सामने लाएगी।
जानिए रोगियों के लिए क्यों जरूरी है योग
योग विभाग की चेयरपर्सन प्रो. शीतल सिंगला ने बताया कि योग न केवल रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक पीड़ा और चिंता को भी कम करता है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म व्यायाम से शरीर की मांसपेशियां लचीली होती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द व अकड़न कम होती है। आसन शरीर की ऊर्जा को संतुलित करते हैं, पाचन क्रिया सुधारते हैं और अंगों को मजबूती प्रदान करते हैं। प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और तनाव व चिंता को दूर करता है। उन्होंने बताया कि ध्यान मानसिक शांति प्रदान करता है, मन को स्थिर करता है और अवसाद व अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत देता है,जबकि शवासन गहरी विश्रांति देकर शरीर को पुनः ऊर्जा से भरता है और इलाज की प्रक्रिया को तेज करता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर में मां का पंचोपचार पूजन किया

Sat Sep 27 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 मां की स्तुति समग्र नकारात्मक शक्तियों का विनाश करने वाली : कुलपति वैद्य करतार सिंह।कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान को प्रोफेसर राजा सिंगला ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 26 सितंबर : ब्रह्मसरोवर तट स्थित प्राचीन […]

You May Like

advertisement