मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा बस अड्डा से खाटू श्याम धाम रींगस के लिए चलाई स्पेशल बस : कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा बस अड्डा से खाटू श्याम धाम रींगस के लिए चलाई स्पेशल बस : कैलाश सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने झंडी दिखाकर बस सेवा को किया शुरू।
लाडवा बस स्टैंड की 1.02 करोड़ रुपए से रिपेयर व रिनोवेशन का चल रहा है कार्य।
विधानसभा क्षेत्र में चार नए बस क्यू शैल्टर का निर्माण और दो की रिपेयर पर खर्च होंगे 12.56 लाख रुपए।

लाडवा, 20 मई : मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर विधानसभा के श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम धाम रींगस के लिए स्पेशल बस सेवा को शुरू किया गया है। अब इस बस में मुख्यमंत्री की विधानसभा लाडवा के श्रद्धालु भी खाटू श्याम धाम पर जाकर आसानी से दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा लाडवा विधानसभा में रोडवेज विभाग के करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बस स्टैंड लाडवा की रिपेयर व रिनोवेशन का कार्य चल रहा है, इस कार्य पर एक करोड़ 2 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा चार नए बस क्यू शैल्टर निवारसी कॉलोनी, बीड सौंटी, बिहोली, मथाना का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 2 बस क्यू शैल्टर निवारसी मोड और बीड मथाना की रिपेयर की जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने मंगलवार को बस स्टैंड लाडवा से जयपुर वाया खाटू श्याम धाम रींगस के लिए स्पेशल बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन लाडवा बस स्टैंड से सुबह 6:10 बजे पर रवाना होगी, जो शाम को करीब 5: 55 बजे खाटू श्याम धाम रींगस पहुंचेगी। लाडवा से रींगस तक 495 किराया लगेगा। यही बस प्रतिदिन जयपुर से सुबह 5:10 बजे लाडवा के लिए वापस रवाना होगी। इसके अलावा लाडवा बस अड्डे से सालासर, जोधपुर और चंडीगढ़ सहित अन्य कई लंबे रूट पर रोडवेज की बसें रोजाना हजारों यात्रियों को यात्रा करवा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोजाना हल्का के लोगों के लिए नई-नई सुविधाओं की सौगात दे रहे हैं। हलके के अधीन आने वाले गांवों और शहरों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। इन कामों के पूरा होने पर हल्का की तस्वीर बदल जाएंगी। जो सपना हलके के लोगों ने देखा है, विधानसभा का स्वरूप वैसा ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बनाया जा रहा है।
इस मौके पर हरियाणा रोडवेज जीएम शेर सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, पूनम सैनी, प्रदीप सहगल, सत प्रकाश, देवराज राजू, गुरदेव, गुरदीप बेदी, विजय वधावन, नाजर नरेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों को जीवन में धारण करने की जरूरत : डॉ. वीरेन्द्र पॉल

Tue May 20 , 2025
भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों को जीवन में धारण करने की जरूरत : डॉ. वीरेन्द्र पॉल वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा केन्द्र में विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा। कुरुक्षेत्र 20 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल ने कहा […]

You May Like

advertisement