सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम ने महिलाओं को किया सम्मानित

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम ने महिलाओं को किया सम्मानित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा समय समय पर प्रतिभाशाली एवं मेहनती महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सम्मानित किया जाता है। सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत कदम बढ़ाते हुए महिलाओं के सम्मान में अग्रवाल धर्मशाला कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव राजिंदर सैनी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए सिलाई-कटाई सेंटर, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटी पार्लर, स्वरोजगार सेंटर जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जो कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक नींव के पत्थर का काम कर रहे हैं। इस तरह के प्रयासों से महिलाएं अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर रही हैं। सेवा ट्रस्ट सही मायने में महिला सशक्तिकरण अभियान के साथ महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। सेवा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट इन सामाजिक कार्यो के अलावा अंबाला के साहा में सेवा धाम के नाम से मल्टी फैसिलिटी होम बना रहा है। जिसमें करोड़ों रुपए की लागत से अनेक प्रकार की सामाजिक सुविधाएं शुरू की जाएंगी। जिसमें दुर्लभ रोग ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए 6655 वर्ग गज में बन रहे सेवा धाम का निर्माण तेजी से चल रहा है। ताकि इस बीमारी से ग्रसित नन्ही जिंदगियों को बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा की सेवा धाम में विभिन्न स्किल कोर्स भी करवाए जाएंगे, जिससे महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर पाएंगी। कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट की सिटी अध्यक्षा सीमा देवी ने बताया कि सेवा ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं, छात्राओं, नव जन्मी कन्याओं के परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के खंड प्रधान राजेश सैन, योगेश गर्ग व रमेश गुप्ता ने कहा कि सेवा ट्रस्ट यूके इससे पहले भी सामाजिक कार्यों में सदा ही अग्रसर है जिनमें रक्तदान शिविर लगवाना, बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वयं रोजगार सहित अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम में अपनी को स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सभी महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्टर किट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता देवी खेड़ी ब्राह्मण, मीना अमीन, ममता देवी, रीना, ज्योति, वर्षा, रेखा कमोदा आदि महिलाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम के अवसर पर महिलाएं एवं ट्रस्ट के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में हुआ संगीत के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन

Thu Mar 6 , 2025
जयराम कन्या महाविद्यालय में हुआ संगीत के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्राचीन काल से आधुनिक काल तक महिला हर क्षेत्र में अनूठी पहचान बनाती आई है : डा. आरती शयोकंद। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement