अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, सपा नेता की कॉलोनी ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ग्राम जौहरपुर में सपा नेता नरेश यादव द्वारा करीब 10 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मौके पर बुलडोजर चलाकर प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन के अनुसार सपा नेता नरेश यादव बिना मंजूरी के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल बनवाकर पूरी कॉलोनी तैयार कर रहे थे। प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि कॉलोनी की प्लॉटिंग खुलेआम की जा रही है और लोगों को भूखंड बेचे जा रहे हैं। जांच में मामला सही पाए जाने पर सोमवार को टीम मौके पर पहुंची। सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी, संदीप कुमार और प्रवर्तन दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। देखते ही देखते बुलडोजर ने सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल समेत पूरे अवैध विकास को जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ लोगों ने बताया कि कॉलोनी में भूखंड खरीदने के लिए बात चल रही थी, लेकिन मानचित्र स्वीकृति की जानकारी नहीं थी। बीडीए अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को चेताया कि बिना विकास प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग और निर्माण पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण ध्वस्तीकरण कर सकता है और इसकी जिम्मेदारी निर्माण कराने वाले व्यक्ति की होगी।
प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या भवन को खरीदने से पहले उसकी मानचित्र स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। बीडीए की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली कॉलेज परिसर में बेल्ट के सहारे संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव

Wed Nov 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास सोमवार सुबह युवक का शव बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के […]

You May Like

advertisement