दिल्ली के विकास मिश्र को लखीमपुर खीरी में मिलेगा “गोमती साहित्य सम्मान 2025

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष- 9416191877

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बे मोहम्मदी में भारत की प्रतिष्ठित संस्था कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के द्वारा कथाकुंज के संरक्षक प्रो.सुदीप कुमार की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्तूवर 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा।
इसमें शामिल साहित्यकारों को क्रमशः “केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025” (महिला) व “गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025” (पुरुष) को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा राज व विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेंद्र प्रताप सिंह सभापति (राज्यमंत्री) एवं
पंचायती राज समिति,उत्तर प्रदेश तथा संदीप मेहरोत्रा (पालिकाध्यक्ष, मोहम्मदी) उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि संस्था के द्वारा पिछले 3 वर्षों में 50 से भी अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है।इस वर्ष पुरुषों में “गोमती साहित्य सम्मान 2025” से सम्मानित होने वाले कवियों में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत विकास मिश्र को संस्था द्वारा चयनित किया गया है।जो मूलतः ग्राम नटोली, कलां ब्लॉक कूरेभार, सुल्तानपुर (उ.प्र.)के निवासी हैं। पूर्व में वे राम राजी डिग्री कॉलेज, वैदहा में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर, शास्त्री बाल विद्या मंदिर, मोतीगंज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता, सुदनापुर बाजार में आकाश कोचिंग सेंटर के प्रबंधक, शांती देवी बाल शिक्षण संस्थान, बरचवल (कूरेभार) के उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।शिक्षा विभाग से उनका और उनके परिवार का पुराना नाता है।अंग्रेजी विषय और राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट विकास मिश्र को कविता और लेखन में विशेष रुचि है। क्योंकि उनके पूज्य पिताजी भी मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक रहे हैं।पिछले चार वर्षों से विकास मिश्र कविताएं भी लिख रहे हैं।
विकास मिश्र अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।अखिल भारतीय काव्य मंच,मुंबई जिसके वह सचिव एवं प्रवक्ता हैं। वे पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हैं।प्रतिष्ठित “दि ग्राम टुडे” हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में उप संपादक और संस्कार न्यूज में भी वह रेजिडेंट संपादक हैं।कविता लेखन के साथ वह मंचों पर अच्छा संचालन भी करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्वच्छ भारत अभियान,सेवा पखवाड़ा आयोजित

Sun Sep 28 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : विश्वविख्यात मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से व पूज्य श्री विभु महाराज की मार्गदर्शन में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी […]

You May Like

advertisement