मेकअप आर्टिस्ट सिमरन की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं लंगर सेवा आयोजित

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मेकअप आर्टिस्ट सिमरन की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं लंगर सेवा आयोजित
रायबरेली। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को बहुजन चिंतक एवं समाजसेवी राजेश

कुरील की लाडली बेटी एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सिमरन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रायबरेली सुपर मार्केट स्थित श्री गुरु नानक देव जी लंगर-प्याऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिमरन की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन दान-लंगर सेवा की गई।
कार्यक्रम में रैदास आश्रम सामुदायिक केन्द्र/सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर, रायबरेली के व्यवस्थापक टीम इंचार्ज एस.के. आर्या, चाचा राम संजीवन, विमल किशोर सबरा, मास्टर श्रीराम वर्मा, अशोक सोनकर, कृष्णा चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने सिमरन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सिमरन के बाल्य जीवन एवं उनके सरल, मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि सिमरन हम सभी की लाडली बिटिया थीं। वह एक होनहार युवती थीं और कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व से अलग पहचान बनाई थी। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना और समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करना उनके स्वभाव का हिस्सा था।
सिमरन की पुण्यतिथि पर आयोजित लंगर सेवा में उनके परिवारजनों रेखा राजेश कुरील, शिवांशु राजेश कुरील, शन्नो, लवकुश सहित अन्य परिजनों ने सेवा भाव से सहभागिता की और श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सिमरन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि अपनों की स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहती हैं और सेवा एवं मानवता के कार्यों के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
— संवाददाता, रायबरेली

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत भाषा के ग्रंथों में छिपा है अनेक समस्याओं का समाधान : प्रो. रीटा

Thu Aug 27 , 2026
संस्कृत भाषा के ग्रंथों में छिपा है अनेक समस्याओं का समाधान : प्रो. रीटा आईआईएचएस के संस्कृत विभाग में दीक्षा सत्र, संस्कृत सप्ताह एवं गीता स्वाध्याय सत्र का आयोजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स […]

You May Like

advertisement