संस्कृत भाषा के ग्रंथों में छिपा है अनेक समस्याओं का समाधान : प्रो. रीटा

संस्कृत भाषा के ग्रंथों में छिपा है अनेक समस्याओं का समाधान : प्रो. रीटा

आईआईएचएस के संस्कृत विभाग में दीक्षा सत्र, संस्कृत सप्ताह एवं गीता स्वाध्याय सत्र का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के संस्कृत विभाग द्वारा दीक्षा सत्र, संस्कृत सप्ताह एवं गीता स्वाध्याय सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या प्रो. रीटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के ग्रंथों में अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। संस्कृत देवभाषा है तथा वेद, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और भारतीय दर्शन में अथाह ज्ञान का सागर समाहित है। यह भाषा देश, काल और सीमाओं से परे मानव मात्र के कल्याण का संदेश देती है। वास्तुशास्त्र, आयुर्वेद और ज्योतिष सहित अनेक भारतीय ज्ञान परंपराओं का आधार संस्कृत भाषा ही है।
संस्कृत विभाग के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रामचन्द्र ने कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक एवं समृद्ध भाषा है, जिसमें लाखों वर्षों की भारतीय ज्ञान परंपरा समाहित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्कृत विभाग में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। संस्कृत का अध्ययन करना सौभाग्य की बात है। दीक्षा सत्र के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत विभाग की गौरवपूर्ण परंपरा से परिचित करवाया गया। विद्यार्थियों को संस्कृत श्लोकोच्चारण एवं सम्भाषण का अभ्यास कराया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ भी किया गया।
प्राचार्या प्रो. रीटा ने सभी विद्यार्थियों को अष्टादश श्लोकी गीता’’ की पुस्तिका उपहार स्वरूप प्रदान की। विद्यार्थियों ने इसके नियमित पाठ का संकल्प लिया। इस लघु पुस्तिका में गीता के सभी 18 अध्यायों से चयनित श्लोकों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, उन्नति एवं सकारात्मक सोच के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा सूत्रों का संकलन किया गया है। आयोजन में मनीषा, स्वाति, अंजलि, मंजू, ब्रह्म जाया एवं वीर प्रताप का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. पूनम, प्रो. जसविंदर सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला पुलिस थाना के सामने सडक़ बनाने की प्रक्रिया 1 महीने में शुरू नही हुई तो एमसी के एक्सईएन-एमई पर होगा एक्शन : अमन कुमार

Thu Aug 27 , 2026
महिला पुलिस थाना के सामने सडक़ बनाने की प्रक्रिया 1 महीने में शुरू नही हुई तो एमसी के एक्सईएन-एमई पर होगा एक्शन : अमन कुमार एसडीएम अमन कुमार ने जिला सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की, एनएच पर गंगहेडी से थाना टोल तक कंसलटेंट से कमियों को […]

You May Like

advertisement