
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

पलवल,27 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री रिलेशंस एंड एलुमनी एफेयर्स (इरा) विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के दिग्गजों से रूबरू करवाया। इंडस्ट्री से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज एवं स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एन्ड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए सिद्ध्वल रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्रीज के सीनियर मैनेजर (एचआर) बिजॉय दास ने कहा कि हम रेलवे और मेट्रो के लिए एयर कंडीशनिंग मशीन का निर्माण करते हैं। मेकेनिकल के विद्यार्थियों के लिए यह रोजगार का बड़ा क्षेत्र है। एसवीएसयू स्किल गैप को दूर करने की दिशा में बड़ा काम कर रहा है। उन्होंने भविष्य में एसवीएसयू के साथ एमओयू करने की बात भी कही। कंपनी के प्रोडक्शन हेड प्रदीप साचान ने विद्यार्थियों को उत्पादन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन के क्षेत्र में वृद्धि की सम्भवनाएं हमेशा रहती हैं और इसीलिए इसमें प्लेसमेंट भी ज्यादा होती है। सन ऑटो ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुधीर दुआ ने विद्यार्थियों को उत्पादन तकनीक और उत्पादन की लागत को कम करने के तौर तरीकों से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सुधार का सूत्र भी बताया। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने कहा कि दोनों ही कंपनियों के साथ हम बहुत शीघ्र एमओयू करेंगे। इससे विद्यार्थियों को इंटर्न और प्लेसमेंट दोनों में लाभ मिलेगा।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते सुधीर दुआ। इंडस्ट्री एक्सपर्ट को सम्मानित करती इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज।

