पुरुष दिवस पर तीन कन्याओं को दिए वैवाहिक उपहार महिलाओं ने पुरुषों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस के अवसर पर तीन अति जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह में जरूरत का वह सब सामान दिया गया जो उनकी गृहस्थी चलाने में सहायक होगा। 14 कर्मशील पुरुषों को महिलाओं ने हार और उपहार भेंट करके सम्मानित किया। जिन पुरुषों ने समाज के लिए उल्लेखनीय काम किया है। महिलाओं में अरुणा सिन्हा, कविता सक्सेना,रचना दलेला और मंजू सक्सेना रहीं। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव प्रदीप माधवार ने बताया कि एक वर्ष में उनका क्लब 27 शादियां करा चुका है। जिन पुरुषों को सम्मानित किया गया उनमें रवि मोहन दलेला,इन्द्र देव त्रिवेदी, इं. ए. एल. गुप्ता, जितेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना,राजीव सक्सेना, अजय कुमार,राजीव सक्सेना, डा. एम.एम.अग्रवाल, उपासना सक्सेना, आर. के. सक्सेना, सुरेन्द्र अग्रवाल,सुधीर मोहन,डॉ. सुरेश रस्तोगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभासद महेंद्र पाल शर्मा व उसका साथी वीरेंद्र 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Fri Nov 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रामपुर थाना केमरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो स्मैक तस्करों को 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना केमरी पुलिस मंगलवार की रात्रि में हल्दुआ मोड़ के पास […]

You May Like

Breaking News

advertisement