डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायबरेलीः- 29 जुलाई 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई, विशेष रूप से कावड़ यात्रा के मार्ग की समीक्षा करते हुवे निर्देश दिए गए कि सभी चिन्हित मार्गों पर यह सुनिश्चित करा लिया जाए, कि कोई भी मार्ग क्षतिग्रस्त न हो इसके साथ ही सभी मार्गो पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहें। कांवड़ यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर जो मरम्मत कार्य हुआ है, उसका कल शाम तक सत्यापन करा लिया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को बंद कराने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध रूप से अद्यतन किए जाने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए, इसके साथ ही सर्वे कर यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि जहां पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रासिंग आदि की रिमार्किंग कराने की आवश्यकता है तो उसको प्राथमिकता से करा लिया जाए,तथा सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार एवं निवारण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह सुनिश्चित कराया जाए कि बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन संचालित न हो, यदि कोई वाहन बिना फिटनेस के संचालित पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने गुड सेमेरिटन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव झिड़ी धाम में धूमधाम से हुआ संपन्न

Thu Jul 30 , 2026
श्री गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव झिड़ी धाम में धूमधाम से हुआ संपन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा ब्रह्मलीन शारदे सदगुरुदेव श्री रामनाथ अरोड़ा जी की स्मृति में गुरु पूर्णिमा का उत्सव 29 जुलाई को झिडी धाम मे धूमधाम से […]

You May Like

advertisement