राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा नवाबगंज बरेली के छात्र अर्सलान ने बढ़ाया ग्राम का गौरव

राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा नवाबगंज बरेली के छात्र अर्सलान ने बढ़ाया ग्राम का गौरव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वाराणसी के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्रीडा संकुल बड़ा लालपुर में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित 70वी प्रदेशीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा , नवाबगंज बरेली का खिलाड़ी छात्र मोहम्मद अर्सलान ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रतिभाग किया । मोहम्मद अर्सलान इस विद्यालय के पहले छात्र हैं जो प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग करके आए हैं विद्यालय परिवार तथा पूरे गांव में खुशी की लहर है सभी ने मोहम्मद अर्सलान तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत को बधाई दी है कि उनके प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत होने से विद्यालय के बच्चो को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है तथा पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्रिया कलापों में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर रही है, इससे पूर्व विद्यालय की हैंडबॉल टीम ने जनपदीय प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया था । प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत का कहना है कि वह स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और अपने विद्यालय के बच्चों का चौमुखी विकास करने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध हैं और वह स्वयं खड़े होकर बच्चों को अभ्यास भी कराती हैं और कक्षाएं भी लेती हैं।राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हैंडबॉल कोच मोहम्मद आरिफ का विशेष योगदान रहा जिन्होंने छात्रों को हैंडबॉल की जानकारी दी
पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है। अर्सलान की प्रतिभागिता पर विधायक एम पी आर्य, रोहित,ग्राम प्रधान मुन्ने बक्श, समस्त शिक्षिकाओं, कम्पोजिट स्कूल बढ़ेपुरा के प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन, ग्राम के ही अरुण कुमार, समस्त अभिभावक एवं पूर्व विद्यार्थियों , मण्डलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन — आशा पब्लिक स्कूल फतेहगंज (प) बरेली

Fri Aug 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, आशा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को विशेष अंदाज में […]

You May Like

advertisement