रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन — आशा पब्लिक स्कूल फतेहगंज (प) बरेली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, आशा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को विशेष अंदाज में मनाया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी तथा छात्रों ने अपनी बहनों को उपहार एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय का वातावरण प्रेम, उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में इसके विशेष स्थान के बारे में भी बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन चौधरी, प्रबंधक श्रीमती मोना गोयल एवं निदेशक पंकज गोयल ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आपसी प्रेम, सम्मान और भारतीय संस्कारों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं मिस रीता गुर्जर, श्रीमती संध्या मिश्रा, मिस शिवांगी सिंह, मिस आलिया खान, श्रीमती प्रीति गंगवार, मिस सोनम भारती, मिस हिना खान, मिस सोमि अंसारी, मिस प्रतिभा गंगवार, मिस प्रियंका गुर्जर, श्रीमती दीक्षा सिंह, मिस जैबी खान, मिस पूर्वा सिंह एवं मिस अंचल सिंह का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षाबंधन पर्व को यादगार बनाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साकर संस्था के केंद्रों पर मनाया गया रक्षाबंधन

Fri Aug 28 , 2026
साकर संस्था के केंद्रों पर मनाया गया रक्षाबंधन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : रक्षाबंधन के अवसर पर साकर संस्था के बिहारिपुर, टांडा और मीरापुर केंद्रों पर किशोरियों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। बिहारिपुर केंद्र की किशोरियां पुलिस चौकी एवं कोतवाली पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान थाना […]

You May Like

advertisement