चित्रकार द्वारिका आनंद को लखनऊ में मिला “यूपी रत्न सम्मान

चित्रकार द्वारिका आनंद को लखनऊ में मिला “यूपी रत्न सम्मान”

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : प्रख्यात चित्रकार व मुक्तानंद चित्रवीथि के संस्थापक द्वारिका आनंद को कला के क्षेत्र में दी गई उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी.एम.एस. के ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्टुअलस (ए.आई.सी.ओ.आई.) के 47वाँ वार्षिक समारोह में “यूपी रत्न” सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें समारोह के अध्यक्ष नैनीताल हाईकोर्ट की लोक अदालत के न्यायाधीश, उत्तराखंड आर्बीट्रेशन काउंसिल के चेयरमैन जस्टिस राजेश टंडन, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रयागराज उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राकेश शर्मा, ए.आई.सी.ओ.आई. के राष्ट्रीय महासचिव व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश निधि शर्मा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी व प्रख्यात समाजसेवी देवदत्त शर्मा (रिटायर्ड आई.ए.एस.) व ए.आई.सी.ओ.आई के उपाध्यक्ष डॉ. एस. फारुख आदि ने संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर व प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र आदि भेंट करके प्रदान किया।
समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की एक दर्जन से भी अधिक विभूतियों को भी सम्मानित करके उन्हें “यूपी रत्न” की उपाधि प्रदान की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला सहकारी बैंक महाराजगंज में सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे एम् -पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन

Wed Oct 1 , 2025
जिला सहकारी बैंक महाराजगंज में सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे एम् -पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य ने किया । जिसमें अधिक संख्या में किसान और मजदूर वर्ग के लोग […]

You May Like

advertisement