सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले मुख्य सहयोगी,अमृतवेला प्रभात सोसाइटी फिरोजपुर और मंदिर कमेटीयों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर निकाली प्रभु श्री राम जी की भव्य बरात

सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले मुख्य सहयोगी,अमृतवेला प्रभात सोसाइटी फिरोजपुर और मंदिर कमेटीयों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर निकाली प्रभु श्री राम जी की भव्य बरात

फिरोजपुर 01 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सियाराम उत्सव कमेटी फिरोजपुर के बैनर तले मुख्य सहयोगी अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा, फिरोजपुर की समस्त धार्मिक, सामाजिक एवं मंदिर कमेटियों के सहयोग से प्रभु श्री राम जी की भव्य बरात निकाली गई। सबसे पहले श्री रामाकृष्णा ड्रामाटिक क्लब के डायरेक्टर अविनाश खन्ना और चरणदास बेरी के नृत्यव में लाए गए श्री राम ,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के दिव्या स्वरूपों की पूजा अर्चना कर सभी को तिलक लगाया गया। अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों की ओर से सिरोपे भेंट किए गए। “जय श्री राम” के जयकारे लगाए गए। श्री भूपिंदर सिंह एमएलए हल्का शहरी फिरोजपुर अपनी पूरी टीम के साथ पूजा अर्चना पर पहुंचे, उपरांत प्रभु श्री राम जी की बारात में बतौर बाराती शामिल हुए। श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब के कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। ढोल ताशे और जयकारों के साथ बरात गोखले हॉल से चलकर मेंन बजार से होते हुए बरात दिल्ली गेट पहुंची। प्राचीन श्री शिवालय मंदिर की ओर से पंडित करण त्रिपाठी मुख्य पुजारी के नृत्यव में बहुत ही सुंदर महाकाल की आकर्षण वाली झांकी प्रस्तुत की गई। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री, हीरा सोढ़ी, रिंकू ग्रोवर प्रधान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फिरोजपुर भी अपनी पूरी टीम के साथ बारात में शामिल हुए। जगह-जगह पर दुकानदारों की ओर से बारात का स्वागत किया गया। आतिशबाजी का नजारा देखने योग्य था। दिल्ली गेट सुनहरी स्टेज पर प्रभु श्री राम जी और माता सीता जी को वरमाला पहनाई गई।

   राजीव अग्रवाल प्रधान, विजय अग्रवाल और महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के स्मृति चिन्ह दिल खोलकर वितरण किए गए। 

   बरात मंदिर डेरा बाबा धनीराम, श्री कृष्ण मंदिर, निर्धन निकेतन मंदिर, डॉ साधु चंद चौक से होती हुई प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार राम सुख दास में संपन्न हुई। मंदिर कमेटी की ओर से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। 

सियाराम उत्सव कमेटी और अमृतवेला प्रभात सोसाइटी की कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों पृथ्वी पुगल एडवोकेट, राजेश सचदेवा, मठ मंदिर प्रमुख वीएचपी, कैलाश शर्मा, सचिन नारंग,मोहित कुमार (मिकी), प्रदीप चानना ने सभी धार्मिक ,सामाजिक संस्थाओं, मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं प्रभु श्री राम जी के बरतियों का और पुलिस प्रशासन का तह दिल से सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री

Thu Oct 2 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री संस्कार भारती कला के साथ-साथ वैचारिक चिंतन की भी संस्था : गिरीश चंद्र मिश्रा रायबरेली।रायबरेली। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र अग्निहोत्री को संस्कार […]

You May Like

Breaking News

advertisement