मार्किट कमेटी लाड़वा मे नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत : डॉ. गणेश दत्त

मार्किट कमेटी लाड़वा मे नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत : डॉ. गणेश दत्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – लाडवा विनोद यादव।

लाड़वा 4 अक्टूबर :
आज लाड़वा मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त आज अनाज मण्डी मे धान की खरीद व उठान के निरीक्षण को लेकर मण्डी पहुंचे। जहां मण्डी प्रधान राजीव आर्य ने अपनी टीम के साथ चेयरमैन का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं अनाज मंडी सचिव संत कुमार ने भी चेयरमैन का पहली बार मंडी मे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंघला के साथ मंडी पहुंचे। कमेटी सचिव संत कुमार ने बताया कि गत वर्ष 2024 मे 1,20,422 एम.टी. पी.आर. धान की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडी लाडवा से की गई थी। खरीफ सीजन 2025 के अंतर्गत 4 अक्टूबर से अभी तक 421480 क्विंटल मंडी लाडवा मे पी.आर. धान की आवक दर्ज हो चुकी है जिसमे से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 367000 क्विंटल खरीदी जा चुकी है। इस खरीद मे से 55 प्रतिशत धान का उठान भी हो चुका है। मंडी मे किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। मार्किट कमेटी लाडवा द्वारा मंडी मूलभूत सुविधा प्रदान की गई है। सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुए ई-खरीद मोबाइल एप जारी किया गया है जिससे किसान घर बैठे ही अपनी पी.आर. धान का गेट पास स्वयं बना सकते हैं। यह सुविधा किसानों को मंडी गेट पर लाइन मे लगने से बचाने हेतु तथा खरीद सीजन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदान की गई है। चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों व श्रमिकों के लिए अटल श्रमिक किसान कैंटीन का संचालन भी मंडी लाडवा मे किया जा रहा है जिसमें किसानों व श्रमिकों को मात्र 10/- रुपये मे दोपहर का भोजन करने की सुविधा दी हुई है। सरकार किसानों की पी.आर.धान फसल का एक-एक दाना खरीद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उनके साथ मण्डल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मण्डी सचिव संत कुमार के साथ आढ़ती एसोसिएसन के सदस्य व किसान उपस्थित रहे।
मण्डी मे धान की फसल का निरीक्षण करते चेयरमैन गणेश दत्त।
लाड़वा चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का स्वागत करते लाड़वा मण्डी एसोसिएशन के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण कृपा धाम में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ त्रिदिवसीय शरदोत्सव

Sat Oct 4 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी – दूरभाष – 94161 91877 जीवात्मा व परमात्मा के रास रस के आनंद का केंद्र है शरद पूर्णिमा : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज। वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में त्रिदिवसीय दिव्य व […]

You May Like

advertisement