बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बीडीए का बुलडोजर

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बीडीए का बुलडोजर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली बवाल के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के दाहिने हाथ कहे जाने वाले डॉ. नफीस खां पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को भी बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर डॉ. नफीस के किला क्षेत्र स्थित मोहल्ला जखीरा के रजा पैलेस बरातघर पर चला।
सुबह करीब 10 बजे बीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बरातघर के शेष हिस्से को ढहाना शुरू किया। शनिवार को करीब 70 फीसदी हिस्से को ध्वस्त किया जा चुका था, जबकि शेष 30 फीसदी हिस्सा रविवार को मलबे में तब्दील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे। आस-पास के घरों की छतों से लोग बुलडोजर की गर्जना का मंजर देखते रहे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए के मुताबिक, बरातघर का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था। आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक निर्माण किए जाने के कारण नोटिस जारी कर पहले ही चेताया गया था। बावजूद इसके निर्माण जारी रहा, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
वक्फ की जमीन पर बना था बारातघर बीडीए और प्रशासनिक अफसरों को जांच के दौरान बरातघर की दीवार पर लगी नेम प्लेट से बड़ा खुलासा हुआ। नेम प्लेट पर मुतवल्ली शोएब बेग पुत्र स्व. अथहर बेग (पूर्व पीसीएस अधिकारी) लिखा था। बताया जा रहा है कि यह बरातघर वक्फ की जमीन पर बनाया गया था। डॉ. नफीस ने अपने बहनोई शोएब बेग के साथ मिलकर इसका निर्माण कराया था और संचालन भी शोएब बेग ही कर रहे थे।
शनिवार को भी चला था बुलडोजर शनिवार को डीएम अविनाश सिंह की मौजूदगी में कैंप कार्यालय पर हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद बीडीए टीम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जखीरा पहुंची थी। चार बुलडोजरों की मदद से दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पांच घंटे तक कार्रवाई चली थी। रविवार को शेष हिस्सा गिराकर प्रशासन ने दो दिन में पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामलीला मेले का हुआ समापन, विधायक एवं मेला कमेटी द्वारा कलाकारों, पत्रकारों और दुकानदारों को किया सम्मानित

Tue Oct 7 , 2025
रामलीला मेले का हुआ समापन, विधायक एवं मेला कमेटी द्वारा कलाकारों, पत्रकारों और दुकानदारों को किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 21 सितंबर से चल रही 15 दिवसीय रामलीला का कल 5 अक्टूबर को देर रात्रि समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भगवान […]

You May Like

advertisement