रामलीला मेले का हुआ समापन, विधायक एवं मेला कमेटी द्वारा कलाकारों, पत्रकारों और दुकानदारों को किया सम्मानित

रामलीला मेले का हुआ समापन, विधायक एवं मेला कमेटी द्वारा कलाकारों, पत्रकारों और दुकानदारों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 21 सितंबर से चल रही 15 दिवसीय रामलीला का कल 5 अक्टूबर को देर रात्रि समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भगवान श्री राम का राज अभिषेक किया गया और भगवान श्रीराम की राजगद्दी लीला का मंचन किया गया, इससे पूर्व मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान ने रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों, दुकानदारों, पत्रकारों और मेला कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को फुल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉटर डीसी वर्मा ने मेले में आए सभी लोगों को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। मेला समापन कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला मंत्री ठाकुर महिपाल सिंह, मेला प्रबंधक सुनील पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, कमल गुप्ता, भाजपा नेता जतिन चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सूरज राठौर, सभासद प्रदीप गुप्ता, प्रदीप गर्ग, राहुल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पत्रकार खेमपाल गंगवार, राजकुमार कश्यप, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पवन पांडे, बबलू सैनी, केसी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, दौलत राम गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, प्रधान वेदपाल सिंह, प्रदीप गर्ग, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा आदि की गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडस्ट्रियल गैस को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचे जा रहे 31 सिलिंडर जब्त, आरोपी दुकानदार फरार

Tue Oct 7 , 2025
इंडस्ट्रियल गैस को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचे जा रहे 31 सिलिंडर जब्त, आरोपी दुकानदार फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : टीपी नगर में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैस सर्विस पर छापा मारा। टीम ने मौके से 31 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद […]

You May Like

advertisement