काशीराम जी के परीनिर्माण दिवस के उपलक्ष में फतेहगंज पश्चिमी से दो बसें लखनऊ हुई रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , 119 मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर के नेतृत्व में आज कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से 2 बसें लखनऊ के लिए रवाना हुई मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने बताया कि कल 9 अक्टूबर बृहस्पतिवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष मे मान्यवर काशीराम जी को (श्रद्धांजलि) श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में लोग हमारे साथ बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए। बस द्वारा लखनऊ जाने वालों में बीएसपी के वरिष्ठ नेता मीरगंज विधानसभा प्रभारी प्रधानाचार्य अनाज सिंह सागर, जितेंद्र कुमार, प्रमुख समाजसेवी पंकज सागर, डॉक्टर फूल सिंह सागर, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार, सेक्टर अध्यक्ष डॉक्टर उमेश सिंह, मुकेश कुमार, कृष्णपाल, पूर्व प्रधान सूरजपाल, तोताराम मौर्य, रामसेवक, होरीलाल मौर्य वीर सिंह, ओम प्रकाश, होमपाल जाटव, कपिल, धर्मेंद्र कोरी, संजूसिंह, चंद्रसेन, जमुना प्रसाद, अरुण सागर, मुनीश गौतम, बधुराम सागर आदि सैकड़ो लोग लखनऊ रवाना हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व” मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ते संपर्क को समझना तथा संघर्ष से सह- अस्तित्व की दिशा में समाज का ध्यान केंद्रित करने के विभिन्न प्रतियोगिता हुई आयोजित

Thu Oct 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वन्यजीव सप्ताह 2025 का विषय “मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व” रहा, जिसका उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संपर्क को समझना तथा संघर्ष से सह-अस्तित्व की दिशा में समाज का ध्यान केंद्रित करना था। यह सप्ताह प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है। […]

You May Like

advertisement