“मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व” मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ते संपर्क को समझना तथा संघर्ष से सह- अस्तित्व की दिशा में समाज का ध्यान केंद्रित करने के विभिन्न प्रतियोगिता हुई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वन्यजीव सप्ताह 2025 का विषय “मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व” रहा, जिसका उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संपर्क को समझना तथा संघर्ष से सह-अस्तित्व की दिशा में समाज का ध्यान केंद्रित करना था। यह सप्ताह प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन भारत की संरक्षण नीति के विस्तार और संवेदनशील पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ए. एम. बावड़, आई. वी.आर.आई. (IVRI) के वाइल्डलाइफ विभाग के प्रिंसिपल, ने विद्यार्थियों को हंटिंग (शिकार), पोचिंग (अवैध शिकार) तथा किलिंग (वन्यजीवों की अवैध हत्या) के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के कारण अनेक वन्यजीव प्रजातियाँ विलुप्ति के कगार पर पहुँच रही हैं और इनके संरक्षण हेतु जनजागरूकता अति आवश्यक है।
विजेता प्रतिभागियों की सूची स्लोगन मास्क प्रतियोगिता
तन्मय ,आशीष सागर, आदित्य पटेल ,पोस्टर प्रतियोगिता श्रेष्ठ सिंह, लता, मंतशा,हैंडमेड पेंटिंग प्रतियोगिता अपूर्व से जल सफल अवस्थी वीडियो डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति तन्मय मिश्रा, आर्यन , अनुज शर्मा इस अवसर पर कॉलेज के महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार,प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह,समन्वयक डॉ. मनोज जोशी,डॉ. मोनिका, डॉ. निशा दिनकर,डॉ. चंचल श्रीवास्तव, डॉ. फहीम, सुश्री फराह हुसैन
तथा अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रेया उपाध्याय और सुगंध द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की राज्य महिला आयोग उ0प्र0 अध्यक्ष से मुलाकात कर किया भव्य स्वागत

Thu Oct 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु उर्फ इशिका सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान का बरेली आगमन पर सर्किट हाउस बरेली में उनको पटका पहनकर एवं पुष्प गुक्छ एवं संस्था का […]

You May Like

advertisement