उसको कैसे मैं बेव़फ़ा कह दूं उसको हरदम ख़ुदा ही माना है

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नई दिल्ली द्वारका सेक्टर 09 स्थित सुंदर सभागार में जब बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन ने एस.एस.के. फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी रचना दर्द से इश्क यह पुराना है उसको ना अब मेरे दिल से जाना है, उसको कैसे मैं ब़ेवफ़ा कह दूं उसको हरदम ख़ुदा ही माना है सुनाई तो दूर-दूर से आए कवि एवं श़ायर देर तक वाह वाह कहते हुए अपनी तालियों से सभागार गुंजायमान करते रहे।
इस अवसर पर अनेकों युवा श़ायरों, श़ायराओं एवं कवियों ने एक से एक बढ़कर अपनी गज़लों,नज़्मों और कविताओं से समां रंगीन बना दिया।
इस कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट पांच रचनाकारों में वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन को उनकी उत्कृष्ट रचना हेतु पटका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। यह समस्त कार्यक्रम विशाल सिंह एवं अमोल के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम का सुंदर एवं सफल संचालन रवि तिवारी द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आमजन मानस को मिलावटी एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Thu Oct 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से भी अपूर्व […]

You May Like

advertisement