उत्तर क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे एसवीएसयू के खिलाड़ी

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित की जा रही इस नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन से खेलने को प्रेरित किया। प्रोफसर विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक खिलाडी जीतने के लिए मैदान में उतरता है, लेकिन जीत उसे प्राप्त होती है, जिसने मेहनत की हो। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा उत्तर क्षेत्र की यह कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार से नोएडा में शुरू होगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने काफी अभ्यास किया है। खेल प्रबंधक अनुराधा ने बताया कि इस टीम में रजत, वतन सिंह, सुमित, कृष, समर मलिक, देव, सौरभ, आकाश, कुणाल, नीरज कुमार, प्रवीण प्रताप सिंह, और कार्तिक मुदगल के नाम शामिल हैं। कुलगुरु के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल और
खिलाड़ियों के प्रशिक्षक अनिल कटारिया ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना करते अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई-ऑफिस से डिजिटल सुशासन की ओर कदम

Thu Oct 9 , 2025
महासमुंद जिले में प्रशासनिक कामकाज हुआ समयबद्ध और पारदर्शी महासमुंद, 09 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया क्रांति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं पारदर्शिता के संकल्प की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप ई-ऑफिस प्रणाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement