रियल एस्टेट कारोबारी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी की एफआईआर

रियल एस्टेट कारोबारी पर यौन शोषण और धोखाधड़ी की एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रियल एस्टेट कंपनी ‘इंफ्रा हाउस’ के मालिक संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और आर्थिक ठगी का इज्ज़तनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि संजीव ने न सिर्फ उसका शोषण किया, बल्कि उसकी हिस्सेदारी के 14.64 लाख रुपये भी हड़प लिए।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इंफ्रा हाउस रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत थी। संजीव श्रीवास्तव ने उसे फर्म में साझेदार बनाने का झांसा देकर दो लाख रुपये लिए, लेकिन दस्तावेजों में उसका नाम कहीं दर्ज नहीं किया।
शादी का झांसा देकर किया शोषण
महिला का आरोप है कि संजीव ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे नोटिस भेज दिया गया।
पीड़िता का कहना है कि 13 फरवरी को संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी नीलम उनके घर पहुंचे और दरवाजे पर हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि संजीव और नीलम ने धमकी दी कि यदि वह ज्यादा विरोध करेगी तो उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी।
महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलों की वर्षा से हुआ श्री राम जी की पालकी का स्वागत

Fri Feb 21 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 21 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च 2025 सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी,नजदीक श्री ब्राह्मण सभा मंदिर,अरोड़वंश धर्मशाला रोड,फाजिल्का में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें […]

You May Like

Breaking News

advertisement