दिव्यांगजनों को मिला व्हील चेयर, श्रवण यंत्र एवं बैटरी चलित ट्राईसायकिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2025/ समाज कल्याण परिसर में विभाग द्वारा 06 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सरोना के संजय कुमार जो पैर से दिव्यांग है की मांग के अनुसार उन्हें ट्राईसायकिल प्रदाय की गई। इसी प्रकार ग्राम मुसुरपुट्टा के भंवरलाल निषाद को व्हील चेयर, ग्राम किरगोली के लालतूराम कुलदीप को श्रवण यंत्र, उदयनगर कांकेर निवासी अशोक पांडे को श्रवण यंत्र, कोयलीबेड़ा के ग्राम कोतुल के गोकुल राम यादव को श्रवण यंत्र तथा ग्राम मरकाटोला के संतोष हिरवानी को बैटरीचलित ट्राईसायकिल प्रदाय किया गया। बैटरीचलित ट्राईसायकिल पाकर दिव्यांग संतोष हिरवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसकी सहायता से अब आने-जाने में आसानी होगी। सहायक उपकरण मिलने पर सभी दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन, बड़ी संख्याओं में युवाओं ने लिया भाग

Fri Oct 10 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रशिक्षित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व-रोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत कराने और इच्छुक युवाओं से आवेदन प्राप्त करने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement