श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का 14वां वार्षिकोत्सव 14 अक्तूबर को

श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का 14वां वार्षिकोत्सव 14 अक्तूबर को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : अक्रूर ग्राम स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का 14वां वार्षिकोत्सव 14 अक्तूबर 2025 को अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 14 अक्तूबर 2025 को प्रातः 09 बजे से श्रीहनुमानजी महाराज के पूजन-अर्चन के साथ होगा। तत्पश्चात संगीतमय सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रख्यात सन्तों, विद्वानों व धर्माचार्यों के आशीर्वचन होंगे।
उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम में श्रीहनुमानजी महाराज का संकीर्तन नृत्य व सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के भी कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के संरक्षक पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, अध्यक्ष अशोक व्यास रामायणी एवं कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में उत्तम नगर इमारत का एक हिस्सा गिरा मलबे मे कुछ लोगों दबे होने की आशंका

Sat Oct 11 , 2025
दिल्ली में उत्तम नगर इमारत का एक हिस्सा गिरा मलबे मे कुछ लोगों दबे होने की आशंका दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट दिल्ली के उत्तम नगर इलाके मे शुक्रवार दोपहर इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिससे अफ़रा-तफ़री मच गयी इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस व […]

You May Like

Breaking News

advertisement