वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षण

वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षण
बदायूँ: 08 जुलाई। कृष्ण हरी री शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 09 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से आयुक्त, जीएसटी नितिन बंसल को जनपद बदायूँ का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
बैठक में नोडल अधिकारी ने डीएफओ से वृक्षारोपण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण के चारो ओर सुरक्षा खाई बनाई जाएगी। सिंचाई के लिए बोरिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक रोपित पौधे की सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही जिन विभागों को सर्वाधिक वृक्षारोपण लक्ष्य आवंटित हैं, विशेषकर ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग व उद्यान विभाग, उनसे कहा कि किसानों को उनकी पसंद के पौधे ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि पौधों की देखभाल में उनकी रुचि व सहभागिता बनी रहे।
समीक्षा में यह भी निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु सभी विभाग सीधे वन विभाग से समन्वय स्थापित करें। इसके लिए वन विभाग द्वारा प्रत्येक नर्सरी प्रभारी का मोबाइल नंबर सूची के रूप में सभी विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में जनपद में रोपित किए जाने वाले अटल वन, एकता वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन आदि की स्थापना पर विशेष बल देने का निर्णय लिया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला में भी वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत 11,000 पौधे रोपित किए जाएंगे, जिसे त्रिवेणी वन का नाम दिया गया है। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व नोडल अधिकारी ने दातागंज रेंज के बोराबन खंड में प्रस्तावित 8 हेक्टेयर वृक्षारोपण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर 20,000 पौध रोपित किए जाने की तैयारी के तहत गड्ढा खुदाई व पौध उपलब्ध कराई जा चुकी थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दातागंज, एसडीओ फॉरेस्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
–बीबी न्यूज़ बदायूं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नालसा द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान में करायें अपने वादों का निस्तारण: एडीजे

Wed Jul 9 , 2025
नालसा द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान में करायें अपने वादों का निस्तारण: एडीजेबदायूँ: 08 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा नई दिल्ली तथा मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में सम्पूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement